Breaking newsRajniti

राबर्ट वाड्रा का नाम लिए बगैर बोले पीएम नरेंद्र मोदी, फिर सरकार बनी तो किसानों की जमीन हड़पने वाले जाएंगे जेल

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी लगातार रैलियां कर रहे हैं. इसी क्रम में पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने हरियाणा के फतेहाबाद में लोगों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने राबर्ट वाड्रा का नाम लिए बगैर कहा, जिन्होंने दिल्ली और हरियाणा में किसानों की जमीनें लूटी थीं, उन भ्रष्ट कांग्रेसियों को इस चौकीदार ने जेलों के द्वार तक पहुंचाया. उन्हें ईडी और अदालतों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. आपके आशीर्वाद से किसानों के साथ न्याय होगा और उन्हें सलाखों के पीछे डाला जाएगा

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button